logo

समर्थकों ने इस अंदाज मे मनाया बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन....

समर्थकों ने इस अंदाज में मनाया बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन

भाटापारा-छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता, मंत्री और लोकसभा रायपुर के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के मार्गदर्शन में भाटापारा विधानसभा के चारो मंडल भाटापारा नगर,सिमगा नगर,ग्रामीण मंडल, निपानिया मंडल के 54 शक्ति केंद्रों में स्थित मंदिरो में एक साथ शाम 05.30 बजे से 6 बजे के मध्य भगवान की पूजा अर्चना कर पूड़ी सब्जी, खीर, लड्डू, हलवा, फ़ल, बूंदी सेव, आदि प्रसाद का वितरण कर बृजमोहन अग्रवाल के दीर्घायु जीवन की कामना की गई.साथ ही भाटापारा नगर के 10 शक्ति केंद्रों में केक काटा गया, आतिशबाजी की गई.. इससे पूर्व गोविंद सारंग परिसर भाजपा कार्यालय में भाटापारा नगर मंडल, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के द्वारा केक काटकर बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन मनाया गया..
उक्त अवसर पर उपाध्यक्ष भाजपा शिवरतन शर्मा, केशकाल के पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप, बालोद जिलाध्यक्ष पवन साहू, राकेश तिवारी, सुनील यदु, मनिदर सिंह गुम्बर, आशिष जायसवाल, अविनाश शर्मा, सतीश साहू, नीरा साहू, मधु सोनी, आयशा खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे..
इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने शोसल मीडिया के माध्यम से बधाई दी और लिखा कि धर्म और प्रदेश की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले, छत्तीसगढ़ महतारी के लाडले सपूत, रायपुर लोकसभा प्रत्याशी, मेरे अग्रज बृजमोहन अग्रवाल जी को जन्मदिन की सहृदय बधाई एवं चिरायु जीवन की शुभकामनाएं..

13
129 views